Independence Day Mehndi Design
भारत इस साल अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। इसे लेकर पूरे देश में काफी उत्साह है। इसी दिन देश को ब्रिटिश हुकूमत से आजादी मिली थी। भारत में हर त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। फिर चाहे वो दिवाली हो, तीज हो, रक्षाबंधन हो या स्वतंत्रता दिवस। हर त्यौहार पर महिलाएं खूब सजती-संवरती हैं।
एथनिक ड्रेस पहनने के अलावा महिलाएं अपने हाथों पर मेहंदी भी लगाती हैं। अगर आप भी स्वतंत्रता दिवस को कुछ अलग अंदाज में मनाने की सोच रही हैं तो आप देशभक्ति से जुड़ी ये खूबसूरत मेहंदी डिजाइन अपने हाथों पर लगा सकती हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ खूबसूरत मेहंदी डिजाइन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें हाथों पर लगाकर आप अपनी खूबसूरती को और बढ़ा सकती हैं।
नवीनतम तिरंगा मेहंदी डिजाइन - अगर आप इस त्यौहार को बेहद अनोखे अंदाज में मनाना चाहती हैं तो आप तिरंगा मेहंदी डिजाइन बना सकती हैं। हाथों पर लहराता तिरंगा देश के लिए कुछ कर गुजरने का जज्बा पैदा करता है। यह बेहद अनोखी और स्टाइलिश मेहंदी डिजाइन है।
भारत माता की तस्वीर वाली मेहंदी डिजाइन - अगर आपको कोई मेहंदी डिजाइन समझ में नहीं आ रही है तो आप भारत माता की तस्वीर बनवा सकती हैं। आप अपने हाथों पर भारत का नक्शा बनवा सकती हैं।
शहीद वीरों की तस्वीर वाली मेहंदी डिजाइन - आप अपने हाथों पर देश के शहीद वीरों की तस्वीर बनवाकर भी आजादी का जश्न मना सकती हैं। यह मेहंदी डिजाइन आपको देश को आजाद कराने के लिए लड़ने वाले वीरों की याद दिलाएगी। साथ ही आप इसके जरिए देश के वीरों को श्रद्धांजलि भी दे सकती हैं।
इंडिया गेट की तस्वीर - आजादी का जश्न अलग अंदाज में मनाने के लिए आप इंडिया गेट की तस्वीर भी बनवा सकती हैं। ड्यूक ऑफ कॉनॉट ने 10 फरवरी 1921 को इंडिया गेट वॉर मेमोरियल की आधारशिला रखी थी। इसे प्रथम विश्व युद्ध में शहीद हुए सैनिकों की याद में तैयार किया गया था। इसका उद्घाटन 12 फरवरी 1931 को वायसराय लॉर्ड इरविन ने किया था। ऐसे में शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए आप इंडिया गेट की तस्वीर भी बनवा सकती हैं।
Final Word
My dear friends, I hope you liked this post of ours. If you liked this post of ours, then do share our post with your friends. And share on social media. And let us know in the comments how much you liked the post. Don't forget to comment.
0 Please Share a Your Opinion.:
If You Have Any Doubts. Please Let Me Know.